अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज सूचना निदेशालय, देहरादून में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। योग प्रशिक्षक श्री अंकित ने सूचना विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया। योगाभ्यास के बाद संयुक्त निदेशक डॉ. नितिन उपाध्याय ने योग प्रशिक्षक अंकित का आभार व्यक्त करते हुए आशा व्यक्त की कि सभी लोग योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएंगे।

उन्होंने कहा कि योग केवल एक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह जीवन का एक संपूर्ण तरीका है। इसे अपनाकर हम एक स्वस्थ, सुखी और संतुलित जीवन जी सकते हैं। सभी से आग्रह है कि वे योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। इस अवसर पर उपनिदेशक मनोज श्रीवास्तव, रवि बिजारनिया, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी पान सिंह बिष्ट, रंजीत बुधियाल सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

More Stories
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से मिले प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप
उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में रक्षा बंधन के दिन महिलाओं को नहीं देना पड़ेगा टिकट
देहरादून में उपराष्ट्रपति ने आज किस कार्यक्रम में शिरकत की?