24 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

उत्तराखंड में आज योगी की रैली

उत्तराखंड में आज योगी की रैली

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव को लेकर प्रचार अब आखिरी चरण में पहुंच गया है। बड़े नेताओं की ताबड़तोड़ रैलियों के जरिए माहौल अपने पक्ष में करने की कवायद जारी है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज हल्द्वानी में चुनावी सभा करेंगे। योगी की ये रैली नैनीताल-ऊधम सिंह नगर लोकसभा सीट में चुनावी माहौल गरमाएगी। योगी के साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहेंगे।

योगी का पहला उत्तराखंड दौरा

चुनावों की घोषणा के बाद योगी पहली बार उत्तराखंड दौरे पर हैं। लोकसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करने के लिए बीजेपी पूरी दम लगा रहा है। लिहाजा स्टार प्रचारक के तौर पर योगी को उन इलाकों में उतारा जा रहा है जहां धार्मिक लिहाज से सियासी समीकरण बन और बिगड़ सकते हैं। योगी और धामी की जनससभा आज दोपहर 12 बजे से हल्द्वानी एमबी इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित होगी। चुनावी रैली को लेकर बीजेपी संगठन ने सभी तैयारियां पूरी होने का दावा किया है।

See also  शहरी विकास सचिव आर राजेश कुमार से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल, देहरादून में इंदिरा मार्केट के रिडेवलपमेंट प्लान पर तेजी से काम करने की मांग

कल योगी करेंगे 3 चुनावी सभाएं

रविवार यानी 14 अप्रैल को भी सीएम योगी उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे। कल सीएम की पहली चुनावी सभा पौड़ी लोकसभा सीट के लिए श्रीनगर में होगी। इसके बाद वो विकासनगर में जनसभा करेंगे जबकि शाम को देहरादून के बन्नू स्कूल ग्राउंड में भी योगी की रैली होगी।