उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव को लेकर प्रचार अब आखिरी चरण में पहुंच गया है। बड़े नेताओं की ताबड़तोड़ रैलियों के जरिए माहौल अपने पक्ष में करने की कवायद जारी है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज हल्द्वानी में चुनावी सभा करेंगे। योगी की ये रैली नैनीताल-ऊधम सिंह नगर लोकसभा सीट में चुनावी माहौल गरमाएगी। योगी के साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहेंगे।
योगी का पहला उत्तराखंड दौरा
चुनावों की घोषणा के बाद योगी पहली बार उत्तराखंड दौरे पर हैं। लोकसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करने के लिए बीजेपी पूरी दम लगा रहा है। लिहाजा स्टार प्रचारक के तौर पर योगी को उन इलाकों में उतारा जा रहा है जहां धार्मिक लिहाज से सियासी समीकरण बन और बिगड़ सकते हैं। योगी और धामी की जनससभा आज दोपहर 12 बजे से हल्द्वानी एमबी इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित होगी। चुनावी रैली को लेकर बीजेपी संगठन ने सभी तैयारियां पूरी होने का दावा किया है।
कल योगी करेंगे 3 चुनावी सभाएं
रविवार यानी 14 अप्रैल को भी सीएम योगी उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे। कल सीएम की पहली चुनावी सभा पौड़ी लोकसभा सीट के लिए श्रीनगर में होगी। इसके बाद वो विकासनगर में जनसभा करेंगे जबकि शाम को देहरादून के बन्नू स्कूल ग्राउंड में भी योगी की रैली होगी।

More Stories
चमोली टनल हादसे पर सीएम धामी ने छत्तीसगढ़ और झारखंड के मुख्यमंत्रियों से की फोन पर बात, श्रमिकों कुछ सुरक्षा का दिया भरोसा
सीएम धामी ने दूध यूनिवर्सिटी में किया युवा संवाद कार्यक्रम
सीएम धामी ने शासकीय आवास पर फहराया तिरंगा