20 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

संकल्प पत्र के लिए सुझाव अभियान

संकल्प पत्र के लिए सुझाव अभियान

लोकसभा चुनाव का संकल्प पत्र तैयार करने के लिए बीजेपी पूरे देश से सुझाव ले रही है। इसमें सबसे ज्यादा फोकस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत संकल्प पर है। उत्तराखंड में सीनियर बीजेपी नेता जोत सिंह बिष्ट ने आज टिहरी लोकसभा क्षेत्र के घोषणापत्र प्रभारी  राम सुंदर नौटियाल और उमा नरेश तिवारी के साथ और अलग अलग  कार्यक्रम आयोजित किए।

हर तबके से लिए जा रहे सुझाव- जोत सिंह बिष्ट

उत्तरकाशी, नई टिहरी और विकास नगर में बीजेपी की जिला इकाइयों द्वारा आयोजित बैठकों में सुझाव एकत्र किए गए। जोत सिंह बिष्ट ने बताया कि पुरोहित समाज, वाल्मीकि समाज, विक्रम यूनियन, कीर्तन मंडली, स्वयं सहायता समूहों, समाजसेवियों, युवाओं, कलाकारों जैसे समाज के अनेक वर्गों से गोष्ठियां करके सुझाव एकत्र करने का सिलसिला जारी है।

See also  पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने देहरादून में किया गोरखा हिमालियन फेस्टिवल का उद्घाटन

व्यापारियों, कानूनवेताओं एवं अन्य वर्गों से संपर्क साध रहे हैं। टिहरी लोकसभा क्षेत्र की सभी विधानसभा के भाजपा के सभी स्तर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से सुझाव एकत्रित करने का आह्वान किया गया है। 20 मार्च तक अधिकतम सुझाव एकत्र किए जाने हैं।