19 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

गोदियाल के गढ़ में अनिल बलूनी

गोदियाल के गढ़ में अनिल बलूनी

पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार अनिल बलूनी आज प्रचार प्रसार करते हुए पौड़ी जिले के श्रीनगर पहुंचे। बलूनी ने श्रीनगर में खंडा श्रीकोट से श्रीनगर के बीच रोड शो किया। रोड शो में सैकड़ों बाइक सवार बीजेपी कार्यकर्ता समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। करीब 2 घंटे के रोड शो के बाद उन्होंने जनता से उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटें बीजेपी को जिताने की अपील की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत शामिल रहे। खास बात ये है कि श्रीनगर गणेश गोदियाल का गढ़ माना जाता है, वो यहीं से विधानसभा चुनाव लड़ते रहे हैं। हालांकि 2017 और 2022 में गोदियाल को धन सिंह रावत ने मात दी थी।

See also  नशे के खिलाफ सरकार सख्त, मुख्य सचिव ने की बैठक

विकास के मुद्दे पर चुनाव- बलूनी

रोड शो के बाद अनिल बलूनी ने कहा कि अगर वे जीतकर संसद में जाते हैं तो उनका सबसे बड़ा फोकस पलायन रोकने को लेकर होगा। किस तरह रोजगार को बढ़ाया जाए? इसको लेकर केंद्र और राज्य सरकार मिलकर प्रदेश में कार्य करेगी. उन्होंने गढ़वाल सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के संबंध में बोलते हुए कहा कि वे किसी भी व्यक्ति पर पर्सनल टिप्पणी नहीं करेंगे, वे विकास के लिए जनता से वोट मांग रहे हैं. कांग्रेस का किला ढह चुका है, उस किले में रहने वाले लोगों मे भगदड़ मची है, कांग्रेस का दामन छोड़कर लोग भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं। बलूनी ने दावा किया कि कांग्रेस में मची भगदड़ इस बात का पुख्ता सबूत है कि बीजेपी कितनी मजबूत है और कांग्रेस पूरे देश में कैसे कमजोर होती जा रही है। अनिल बलूनी ने दावा किया कि उत्तराखंड की जनता पांचों सीटों पर बीजेपी को कम से कम 5 लाख वोट के अंतर से जीत दिलाएगी।