14 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

उत्तराखंड कांग्रेस की चुनावी रणनीति

उत्तराखंड कांग्रेस की चुनावी रणनीति

उत्तराखंड कांग्रेस लोकसभा चुनाव में पांचों सीटों पर बीजेपी से मुकाबला करने के लिए पूरी ताकत से लड़ने का दावा कर रही है। इसके लिए रणनीति भी बनाई जा रही है।

आज प्रदेश कार्यालय देहरादून में पौड़ी लोकसभा चुनाव प्रत्याशी  गणेश गोदयाल के प्रतिनिधि अश्विनी बहुगुणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  करन माहरा ने पार्टी का सिंबल प्रेषित किया। उत्तराखंड कांग्रेस की चुनावी रणनीतिइस दौरान पूर्व मंत्री नव प्रभात, उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत्त जोशी, जिलाध्यक्ष परवादून  मोहित उनियाल सहित अन्य कांग्रेसी उपस्थित रहे।

वीरेंद्र रावत को भी मिला सिंबल

हरिद्वार लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार वीरेंद्र रावत भी अपने पिता हरीश रावत के साथ पार्टी कार्यालय पहुंचे। यहां उन्हें भी चुनाव का सिंबल दिया गया। करन माहरा ने भरोसा जताया कि पांचों सीटों पर कांग्रेस के कैंडिडेट बीजेपी को मात देने में कामयाब होंगे।

See also  सीएम धामी ने दूध यूनिवर्सिटी में किया युवा संवाद कार्यक्रम