14 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

टिहरी लोकसभा सीट पर नामांकन

टिहरी लोकसभा सीट पर नामांकन

टिहरी लोकसभा सीट से आज बीजेपी और कांग्रेस दोनों पार्टियों के उम्मीदवार अपना नामांकन करेंगे। बीजेपी से माला राज्यलक्ष्मी शाह की परेड ग्राउंड में रैली भी होनी है। टिहरी लोकसभा सीट पर नामांकनवहीं कांग्रेस उम्मीदवार जोत सिंह गुनसोला भी आज ही टिहरी लोकसभा सीट के लिए पर्चा दाखिल करेंगे। दोनों पार्टियों की ओर से ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाकर शक्ति प्रर्दशिन की कोशिश भी होगी। टिहरी से निर्दलीय उम्मीदवार बॉबी पंवार पहले ही अपना नामांकन करा चुके हैं। टिहरी लोकसभा सीट पर इस बार त्रिकोणीय संघर्ष होने के आसार हैं। जिसका खामियाजा कांग्रेस को भुगतना पड़ सकता है। क्योंकि बीजेपी से नाराज वोटर कांग्रेस उम्मीदवार की बजाय बॉबी पंवार के साथ जा सकता है। ऐसे में कांग्रेस के सामने बड़ी चुनौती है।

See also  14 से 17 अगस्त तक मौसम विभाग का अलर्ट