22 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

बीजेपी सांसद और मंत्री का विरोध

बीजेपी सांसद और मंत्री का विरोध

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव का प्रचार रफ्तार पकड़ रहा है इसके साथ ही उम्मीदवार अब गांव-गांव गली गली घूमने लगे हैं। अगले कुछ दिनों बाद केंद्रीय नेता भी प्रचार के लिए पहुंचेंगे जिन्हें राजनीतिक पार्टियां स्टार प्रचारक कहती हैं। उससे पहले उम्मीदवारों और उत्तराखंड के मंत्रियों को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है। ऐसा ही एक मामला देहरादून के विसालपुर कंडाली गांव से आया है। यहां टिहरी से सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह और उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को लोगों का गुस्सा झेलना पड़ा। गांव की जनता ने सड़क और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं को लेकर सवाल उठाए।

पूर्व सैनिकों ने भी सरकार के रवैये और सांसद, मंत्री, विधायकों के काम करने के तौर तरीकों पर नाराजगी जताई। लोगों ने आरोप लगाया कि सांसद को 5 साल में पहली बार देखा और मंत्री भी वोट लेने के बाद पलटकर देखने कभी नहीं आए।

See also  कैंट विधानसभा में कांग्रेस का परिवर्तन संकल्प सम्मेलन, नवीन जोशी ने टिकट के लिए की ओपन दावेदारी

वोट दिया लेकिन काम नहीं हुआ- ग्रामीण

गांव वालों और गणेश जोशी के बीच काफी बहस भी हुई। लोगों ने मंत्री को खूब सुनाया और बताया कि पांच-पांच बार वोट दिया लेकिन काम की बारी आई तो खोखले दावों के अलावा कुछ नहीं हुआ। लोगों ने ये भी कहा कि सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह को भी हर बार वोट दिया लेकिन उन्होंने जीतने के बाद कभी गांवों की तरफ देखना जरूरी नहीं समझा। मंत्री के सामने ही सरकार की भी लोगों ने पोल खोल दी। इस दौरान मंत्री ये कहते नज़र आए कि आपको काम काज की याद अभी आ रही है। बीजेपी सांसद और मंत्री का विरोधमंत्री के साथ मौजूद उनके स्टाफ ने लोगों से ऑफिस आने को कहा, तभी एक पूर्व सैनिक ने पोल खोल दी। पूर्व सैनिक ने कहा कि कई बार मंत्री गणेश जोशी के दफ्तर के चक्कर काट चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोगों की नाराजगी चुनाव के वक्त सामने आई है इसीलिए बीजेपी की परेशानी भी बढ़ गई है। सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह और मंत्री गणेश जोशी के सामने लोगों ने बॉबी पंवार के समर्थन में जमकर नारेबाजी भी की, लोगों ने साफ किया कि उन्हें AC में बैठने और रहने वाले सांसद नहीं बल्कि जमीन पर काम करने वाले सांसद चाहिए।

See also  आईएसबीटी देहरादून को और आधुनिक बनाने की तैयारी, एमडीडीए ने तैयार किया प्लान