19 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

उत्तराखंड में मोदी का शेड्यूल तय

उत्तराखंड में मोदी का शेड्यूल तय

बीजेपी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के उत्तराखंड प्रवास कार्यक्रमों को लेकर संयोजकों की नियुक्ति कर दी है । प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देशों पर पीएम मोदी की 2 अप्रैल को रुद्रपुर में होने वाली जनसभा के संयोजक के रूप में प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी और कैबिनेट मंत्री श्री सौरव बहुगुणा को जिम्मेदारी दी गई है। इसके अतिरिक्त पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की 3 अप्रैल को पिथौरागढ़ में होने वाली जनसभा में संयोजक का दायित्व प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट, और इसी दिन विकास नगर में होने वाली जनसभा एवं लोकसभा कोर कमेटी बैठक के संयोजक की भूमिका प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी रहेंगे ।

See also  जनगणना को लेकर चमोली में कर्मचारियों को दी गई ट्रेनिंग

वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष के 4 अप्रैल को हरिद्वार में होने वाले रोड शो एवं संत समाज के साथ बैठक की जिम्मेदारी प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार को सौंपी गई है ।