20 November 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

सीएम योगी की माताजी का निधन, सीएम धामी ने जताया शोक

सीएम योगी की माताजी का निधन, सीएम धामी ने जताया शोक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूज्य माताजी सावित्री देवी जी के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जारी अपने शोक संदेश में कहा कि यह समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है।

उन्होंने कहा कि मां का स्नेह, आशीर्वाद और ममता जीवन की सबसे अनमोल पूंजी होती है। उनका जाना परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है। सीएम योगी की माताजी का निधन, सीएम धामी ने जताया शोक

मुख्यमंत्री ने बाबा केदार से प्रार्थना की है कि दिवंगत की पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा माननीय योगी जी सहित समस्त शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

See also  जौलजीबी विवाद पर तकरार जारी, देहरादून कांग्रेस ने जलाया सीएम धामी का पुतला, हरीश धामी की आवाज़ दबाने का लगाया आरोप