उत्तराखंड कांग्रेस की सह प्रभारी दीपिका पांडे को चुनाव आयोग ने आचार संहिता उल्लंघन को लेकर नोटिस भेजा है। साथ ही 48 घंटे में जवाब मांगा है। चुनाव आयोग ने ‘मोदी परिवार का सदस्य’ शब्द इस्तेमाल करने पर आपत्ति जताई है और इसे आचार संहिता उल्लंघन के दायरे में मानते हुए नोटिस भेजा है। 
दीपिका पांडे ने आज ही कांग्रेस मुख्यालय देहरादून में प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इसी दौरान अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े वीआईपी का जिक्र करते हुए ‘मोदी परिवार’ शब्द का जिक्र किया था। बहरहाल इस मामले में अब सियासत गर्म होना तय है। देखना होगा कि अपने जवाब में कांग्रेस की सह प्रभारी क्या कहती हैं। 

More Stories
कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी ने पार्टी के बड़े नेताओं के खिलाफ सोशल मीडिया पर अनर्गल कमेंट और पोस्ट ना करने की थी हिदायत
प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन में शामिल हुए सीएम धामी
निर्वाचित होने के बाद सीएम और प्रदेश अध्यक्ष से मिले दिनेश आर्य