कांग्रेस पार्टी का घोषणापत्र आज जारी करेगी। लोकसभा चुनावों के लिए लोगों को दी गई गारंटियों को भी घोषणापत्र में शामिल किया जाएगा। पहली बार कांग्रेस चुनावी घोषणापत्र में युवाओं को रोजगार का अधिकार देने का भी वादा करेगी। कांग्रेस अपने घोषणापत्र में देश में पेपर लीक के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कानून और सजा का प्रस्ताव करेगी।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी इसे जारी करेंगे। घोषणापत्र में कांग्रेस के ‘पांच न्याय’ या न्याय के पांच स्तंभों पर जोर देगी। इनमें युवा न्याय, नारी न्याय, किसान न्याय, श्रमिक न्याय, भागीदारी न्याय शामिल हैं। लोकसभा चुनावों के लिए लोगों को दी गई गारंटियों को भी घोषणापत्र में शामिल किया जाएगा। पहली बार कांग्रेस चुनावी घोषणापत्र में युवाओं को रोजगार का अधिकार देने का भी वादा करेगी। सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस अपने घोषणापत्र में देश में पेपर लीक के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कानून और सजा का प्रस्ताव करेगी। सरकारी भर्ती में पारदर्शिता लाने के उपाय भी सुझाएगी। कांग्रेस अपने घोषणापत्र में किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य के लिए कानूनी गारंटी, जातिवार जनगणना कराने का वादा कर सकती है। हाशिए पर रहने वाले वर्गों को वित्तीय सहायता देने पर भी जोर दिए जाने की संभावना है।

More Stories
केंद्रीय शहरी एवं आवास मामलों के मंत्री ने DIAL 2025-26 के 3 विजेताओं को जापान अध्ययन दौरे के लिए किया सम्मानित
उत्तराखंड की बेटी दामिनी बिष्ट ने दिल्ली में दी कथक की शानदार प्रस्तुति, भारतीय सभ्यता और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
महिला कांग्रेस की अध्यक्ष और महासचिव ने किया कर्नाटक के मुख्यमंत्री का अभिनंदन