22 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

जेपी नड्डा ने दिए अहम टिप्स

जेपी नड्डा ने दिए अहम टिप्स

टिहरी लोकसभा क्षेत्र की कोर कमेटी बैठक में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने मतदाता संपर्क अभियान मे तेजी के लिए सुझाव दिये जिसमे सभी कार्यक्रम बूथ स्तर पर आयोजित करने की हिदायत दी गयी। मत प्रतिशत बढ़ाने की दिशा मे भी महत्वपूर्ण सुझाव दिये गए।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि आगामी तीन दिन बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। पार्टी की ओर से युवा मतदाता सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इसके अलावा पन्ना प्रमुख और बूथ अध्यक्ष के साथ बैठक आयोजित की जायेगी और ये सभी कार्यक्रम अब बूथ पर केंद्रित होंगे । जेपी नड्डा ने दिए अहम टिप्स

See also  सेवा संकल्प अभियान के तहत पिथौरागढ़ में बूट कैंप का आयोजन

राष्ट्रीय अध्यक्ष की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, प्रदेश अध्यक्ष  महेंद्र भट्ट प्रदेश, महामंत्री संगठन  अजय कुमार, राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष  नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, टिहरी लोकसभा से प्रत्याशी  माला राजलक्ष्मी शाह, टिहरी लोकसभा के प्रभारी विनय रोहिल्ला, टिहरी लोकसभा के सम्मानित विधायक गण, पदाधिकारी गण एवं अन्य अपेक्षित पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

 

 

See also  आईएसबीटी देहरादून को और आधुनिक बनाने की तैयारी, एमडीडीए ने तैयार किया प्लान
Ad 1