14 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

डोईवाला में हरीश रावत का रोड शो

डोईवाला में हरीश रावत का रोड शो

हरिद्वार लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र रावत के समर्थन में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने लच्छीवाला से रानीपोखरी तक रोड शो किया। रोड शो में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। रोड शो के माध्यम से कांग्रेस नेताओं ने प्रत्याशी के चुनाव अभियान को तेज कर दिया। कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा गया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक प्रत्याशी के चुनावी रथ के साथ दिखाई दिए। समर्थकों की भीड़ देखकर कांग्रेस के नेता खुश नजर आए।

परवादून जिला कांग्रेस ने पार्टी प्रत्याशी वीरेंद्र रावत के समर्थन में रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में रोड शो का आयोजन किया। पूर्व सीएम हरीश रावत ने सुबह श्री लच्छेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना और महिलाओं के मांगल गीत के बीच रोड शो की शुरुआत की। लच्छीवाला मैदान से डोईवाला बाजार, ऋषिकेश रोड, भानियावाला, जौलीग्रांट होते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं का काफिला रानीपोखरी पहुंचा। बड़ी संख्या में मोटरसाइकिलों और कारों में सवार कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने रोड शो के माध्यम से चुनाव अभियान को पहले से तेज कर दिया। डोईवाला चौक पर स्वागत के बाद रोड शो का काफिला ऋषिकेश रोड स्थित गुरुद्वारा पहुंचा, जहां पूर्व सीएम रावत ने दरबार में मत्था टेका।जौलीग्रांट स्थित श्रीदेव सुमन चौक पहुंचने पर पूर्व सीएम हरीश रावत ने अमर शहीद श्रीदेव सुमन की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।

See also  14 से 17 अगस्त तक मौसम विभाग का अलर्ट

कांग्रेस ने किया जीत का दावा

रोड शो के दौरान उत्साही कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में जोरदार नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने फूलों की वर्षा से अपने नेताओं का स्वागत किया। इस दौरान हरीश रावत ने मतदाताओं से जनहित में कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन देने का आह्वान किया। रावत रोड शो में बड़ी संख्या में शामिल कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ से खुश नजर आए। उन्होंने कहा, जनता से मिल रहा समर्थन इस बात को दर्शाता है कि कांग्रेस की जीत तय है। उन्होंने कहा, जनता भाजपा के झूठे वादों से त्रस्त हो चुकी है। जनता देश का विकास चाहती है, इसलिए कांग्रेस के साथ खड़ी है।

See also  महिला सशक्तिकरण की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा उत्तराखंड

रोड शो में परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा, कांग्रेस का हर कार्यकर्ता जनता के हितों के लिए संघर्ष कर रहा है। कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से संवाद कर रहे हैं। रोड शो की सफलता से पता चलता है कि जनता कांग्रेस के साथ है।

पीसीसी सदस्य गौरव चौधरी ने कहा,कांग्रेस को जनता का समर्थन और आशीर्वाद मिल रहा है। जनता अब बदलाव चाहती है, क्योंकि भाजपा जनहित के फैसले नहीं लेती। भाजपा ने महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी को बढ़ावा दिया है। भाजपा ने किसानों का उत्पीड़न किया है।

रोड शो में कांग्रेस परवादून जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल,पीसीसी सदस्य गौरव चौधरी, पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, डोईवाला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र भट्ट,डोईवाला कांग्रेस नगर अध्यक्ष करतार नेगी, डोईवाला गन्ना समिति अध्यक्ष मनोज नौटियाल,अब्दुल रज्जाक, हेमा पुरोहित, कांग्रेस प्रदेश सचिव सागर मनवाल, ताजेंद्र सिंह ताज, इंद्रजीत सिंह, लक्ष्मण बिष्ट, राजेश गुरुंग, रमेश सोलंकी,मोहित नेगी,रंजीत सिंह बॉबी,राजवीर खत्री,सुनील सैनी, सन्नी प्रजापति, हिमांशु जाटव, गौरव मल्होत्रा, प्रमोद कपरुवाण शास्त्री, राहुल सैनी, सावन राठौर, स्वतंत्र बिष्ट, कांग्रेस प्रदेश महासचिव नीरज त्यागी,सुनील थपलियाल,सचिन उनियाल,पूर्व प्रधान उमेद बोरा,मुकेश प्रसाद, प्रकाश नेगी, अनूप चौहान,राजेन्द्र बिष्ट,अफसाना अंसारी,साहिल अली,ग्राम प्रधान रेखा बहुगुणा,इंदरजीत सिंह, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सुनील बर्मन,देवराज सावन,आरिफ अली,विमल गोला, ,मनीष नागपाल, योगीश पुंडीर, सुरेंद्र मनवाल,आशिक अली,राहुल खरोला आदि उपस्थित रहे ।

See also  एसआईआर को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल