उत्तराखंड की आज की सबसे बड़ी ख़बर है। उत्तराखंड STF और हरिद्वार पुलिस ने बाबा तरसेम की हत्या में शामिल शूटर अमरजीत सिंह को मुठभेड़ में मार गिराया है। मुठभेड़ थाना भगवानपुर क्षेत्र में हुई। हालांकि शूटर का दूसरा साथी फरार हो गया। उसकी तलाश में एसटीएफ और पुलिस जुटी हुई है।
बाबा तरसेम की हत्या को उत्तराखंड पुलिस ने चुनौती के रूप में लिया था और लगातार एसटीएफ और पुलिस दोनों हत्यारों की तलाश कर
रही थी. उत्तराखंड के डीजीपी ने साफ किया है कि राज्य में ऐसे जघन्य अपराध करने वाले अपराधियों से सख्ती से निपटेगी। नानकमत्ता गुरुद्वारा डेरा कार सेवा प्रमुख तरसेम सिंह की हत्या 28 मार्च को बाइक सवार दो शूटर्स ने की थी। पुसिस लगातार इस मामले की जांच में जुटी थी।

More Stories
कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी ने पार्टी के बड़े नेताओं के खिलाफ सोशल मीडिया पर अनर्गल कमेंट और पोस्ट ना करने की थी हिदायत
प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन में शामिल हुए सीएम धामी
निर्वाचित होने के बाद सीएम और प्रदेश अध्यक्ष से मिले दिनेश आर्य