10 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

नैनीताल में बड़ा हादसा, 8 की मौत

नैनीताल में बड़ा हादसा, 8 की मौत

नैनीताल में बेतालघाट ब्लॉक के ऊंचाकोट क्षेत्र में सोमवार देर रात गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 7 नेपाली श्रमिकों समेत 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंच गई। अंधेरा होने की वजह से रेस्क्यू में काफी दिक्कत आई, लेकिन सभी शवों को कड़ी मशक्कत के बाद खाई से बाहर निकाल लिया गया। हादसे में 2 लोग घायल हैं।नैनीताल में बड़ा हादसा, 8 की मौत

मल्लागांव के ऊंचाकोट क्षेत्र में जल जीवन मिशन के तहत कार्य चल रहा है। पुलिस के मुताबिक ड्राइवर के साथ 9 मजदूर सवार होकर रात करीब साढ़े 10 बजे रामनगर के लिए रवाना हुए। नेपाली श्रमिकों को रामनगर से नेपाल जाना था। गाड़ी गांव से कुछ ही आगे बढ़ी थी कि ड्राइवर ने गाड़ी से कंट्रोल खो दिया। रोड संकरी होने की वजह से गाड़ी करीब दो सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई। वाहन गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। पुलिस और प्रशासन को भी सूचना दी गई।

See also  डीएम पिथौरागढ़ की समीक्षा बैठक, जिला और राज्य योजना के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

रेस्क्यू में आई चुनौती

गहरी खाई और अंधेरा होने की वजह से शवों को खाई से निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। शवों को खाई से सड़क तक लाने में करीब दो घंटे लग गए। पुलिस के मुताबिक मृतकों में 50 वर्षीय विश राम चौधरी, 45 वर्षीय धीरज, 40 वर्षीय अनंत राम चौधरी, 38 साल का विनोद चौधरी, 55 वर्षीय उदय राम चौधरी, 45 वर्षीय तिलक चौधरी और 60 वर्षीय गोपाल हैं। जबकि शांति चौधरी और छोटू चौधरी उर्फ जनक घायल हैं।

रेस्क्यू में SDRF भी जुटी

पुलिस और स्थानीय लोगों के साथ बाद में SDRF की टीम ने भी मोर्चा संभाला। गंभीर घायल 2 श्रमिकों को इलाज के लिए पहले बेतालघाट भिजवाया गया और बाद में हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने हादसे की वजहों की जांच करने की बात कही है।

See also  कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी ने पार्टी के बड़े नेताओं के खिलाफ सोशल मीडिया पर अनर्गल कमेंट और पोस्ट ना करने की थी हिदायत