10 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

प्रीतम सिंह ने ली अहम बैठक

प्रीतम सिंह ने ली अहम बैठक

लोकसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड कांग्रेस कैंपेन कमेटी के चेयरमैन और चकराता से विधायक प्रीतम सिंह जी ने आज प्रदेश कार्यालय देहरादून में पहुंचकर सोशल मीडिया विभाग की बैठक की। साथ ही चुनाव प्रचार से जुड़े पहलुओं की समीक्षा की। प्रीतम सिंह ने ली अहम बैठकलोकसभा चुनाव के लिए सोशल मीडिया किस प्रकार से अपनी भूमिका निभा रहा है उस पर सोशल मीडिया वॉर रूम में पदाधिकारियों से चर्चा करी।

जनता तक कांग्रेस की नीतियां पहुंचाएं- प्रीतम सिंह

प्रीतम सिंह ने कहा लोकसभा चुनाव में सोशल मीडिया की अहम भूमिका है जिसके लिए हमें लोकसभा वार सोशल मीडिया वॉर रूम बना कर सभी प्रत्याशियों के पक्ष में अपनी बात आम जन तक पहुंचानी है और भाजपा के भ्रामक प्रचार का करारा जवाब देना है जिसमे फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सअप सबसे सटीक माध्यम हैं।

See also  प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन में शामिल हुए सीएम धामी

इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी, प्रदेश सोशल मीडिया अध्यक्ष विकास नेगी, प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक विशाल मौर्य, प्रदेश महासचिव सोशल मीडिया अनुराग मित्तल, पूर्व विधायक राजकुमार, पूर्व महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।