पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बीजेपी पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है। हरीश रावत ने कहा कि बीजेपी हर चुनाव में नया झूठ फैलाती है जिससे जनता को गुमराह किया जा सके। हरीश रावत ने पीएम मोदी के कल ऋषिकेश की रैली में दिए गए बयान पर सवाल उठाए।
हरीश रावत ने कहा भाजपा ठग पार्टी है, 2017 में इनके सभी नेताओं ने एक झूठ प्रचारित किया जुम्मे की छुट्टी का, आज तक भी वो शासनादेश नहीं दिखा पाए जिसके तहत स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, सरकारी कार्यालय में छुट्टी हुई हो। 2022 में फिर झूठ बोलकर ठगा, कांग्रेस पार्टी मुस्लिम यूनिवर्सिटी खोलेगी। जिस तथा कथित अखबार को भाजपा ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचारित किया वह दुनिया में कहीं भी न छपता है, न बिकता है, मगर भाजपा का झूठ बिका, क्योंकि झूठ बोलने वाले लोग बड़े-बड़े संवैधानिक पदों पर बैठे हुए थे।
अब 2024 में भाजपा फिर झूठ बोल रही है कि कांग्रेस ने हर की पैड़ी में गंगा जी को नहर बताया। झूठ, बेगुनाह झूठ की इंतहा है, कब तक उत्तराखंड इनके झूठ और पाखंड का शिकार होगा? राजनीतिक गिरावट की हद है।

More Stories
कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी ने पार्टी के बड़े नेताओं के खिलाफ सोशल मीडिया पर अनर्गल कमेंट और पोस्ट ना करने की थी हिदायत
प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन में शामिल हुए सीएम धामी
निर्वाचित होने के बाद सीएम और प्रदेश अध्यक्ष से मिले दिनेश आर्य