23 April 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

द्वाराहाट में सीएम धामी का रोड शो

द्वाराहाट में सीएम धामी का रोड शो

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज द्वाराहाट में रोडशो के जरिये चुनाव प्रचार किया। इसके बाद एक जनसभा भी की। धामी ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। धामी ने कहा “मोदी जी का प्रणाम लेकर पहुंचा अल्मोड़ा..!”

माँ दूनागिरि की पावन स्थली, विभिन्न सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक धरोहरों को अपने आंचल में समेटे द्वाराहाट (अल्मोड़ा) में रोड शो किया। इस दौरान विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए जनता जनार्दन से भाजपा प्रत्याशी श्री Ajay Tamta को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के दूरदर्शी नेतृत्व में ही उत्तराखण्ड का सर्वांगीण विकास सम्भव हो पाया है। साथ ही हमारे धार्मिक स्थलों को नई पहचान देने और प्रदेश के आध्यात्मिक पर्यटन क्षेत्रों के विकास में डबल इंजन सरकार का महत्वपूर्ण योगदान है।

See also  एसटीएफ और कनखल पुलिस का एक्शन, लूट के दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखण्ड की विकासवादी जनता डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से भली भांति परिचित है इसलिए मुझे पूर्ण विश्वास है कि 19 अप्रैल के दिन देवतुल्य जनता कमल का बटन दबाकर भाजपा को विजयश्री प्रदान करेगी।