14 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

गौचर में राजनाथ सिंह की जनसभा

गौचर में राजनाथ सिंह की जनसभा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार अनिल बलूनी के समर्थन में चमोली के गोचर में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान मंच से बोलते हुए राजनाथ सिंह ने अनिल बलूनी की जमकर प्रशंसा की। राजनाथ सिंह ने कहा कि अनिल बलूनी हमेशा से उत्तराखंड के लिए बहुत सजग और गंभीर रहते हैं। उत्तराखंड के कई मुद्दों को उन्होंने अब तक राज्यसभा में बखूबी उठाया है। राजनाथ सिंह ने मंच से बोलते हुए इशारों इशारों में लोगों से यह भी कहा कि अनिल बलूनी केवल सांसद ही नहीं बनने जा रहे हैं। इशारों इशारों में राजनाथ सिंह ने यह बता दिया कि अनिल बलूनी सांसद बनेंगे तो उन्हें केंद्र सरकार द्वारा बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। राजनाथ सिंह का ये बयान उत्तराखंड की राजनीति में भी चर्चा का विषय बन गया है ।

See also  देवप्रयाग कांग्रेस ने फूंका सरकार और नैनीताल के पुलिस कप्तान का पुतला, खरगे के कार्यक्रम के दिन जानबूझकर रुकावट पैदा करने का आरोप

बीजेपी के लोकसभा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने जनसभा में कहा कि केंद्र सरकार जिस तरह से उत्तराखंड के लिए नई-नई योजनाएं दे रही है वह बताता है कि प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार उत्तराखंड का कितना ख्याल रखती है । वहीं अनिल बलूनी ने कहा कि राजनाथ सिंह का उत्तराखंड से पुराना लगाव है उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहते भी उन्होंने उत्तराखंड की सेवा की है और उत्तराखंड से पारिवारिक रिश्तेदारी भी राजनाथ सिंह परिवार की है।

Ad 2
See also  गृह मंत्री अमित शाह से मिले सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, उत्तराखंड से जुड़े मुद्दों पर चर्चा