24 June 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

निशंक का बड़कोट से बड़ा दावा

निशंक का बड़कोट से बड़ा दावा

पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड और हरिद्वार लोकसभा सांसद डॉ रमेश पोखरियाल “निशंक” ने बड़कोट में चुनाव जनसभा को संबोधित करते हुए बड़कोट को अपनी कर्म भूमि बताया। माला राज्यालक्ष्मी शाह का चुनाव प्रचार करने बड़कोट पहुंचे पूर्व सीएम डा निशंक का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।

जनसभा में जनता को संबोधित करते हुए डॉ निशंक ने कहा कि उत्तराखण्ड की जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी पर पूरा भरोसा है और वो इन चुनावों में पाँच की पाँचों सीटों पर कमल खिलाकर प्रधानमंत्री जी के संकल्प “अबकी बार 400 पार” को साकार करने जा रही है।

10 साल में बड़े बड़े काम- निशंक

उन्होंने कहा है कि बड़कोट मेरी कर्म भूमि रही है और बड़कोट क्षेत्र से मुझे बड़ा आशीर्वाद मिला है यहां के लोगों का मुझे जो स्नेह मिला है वह आगे भी मिलता रहे यही आशा करता हूं। डॉ निशंक ने केंद्र की योजनाओं को गिनाते हुए कहा की पहली बार मोदी जी ने गरीब की चिंता की है। पीएम मोदी प्रत्येक गरीब की चिंता कर रहे हैं, उन्होंने कोरोना काल में देश को सुरक्षित रखने के लिए पूरी ताकत के साथ कम और 140 करोड़ देशवासियों को फ्री में वैक्सीन लगवाई है तथा गरीबों को आज भी फ्री राशन दे रहे हैं। जिनके पास आवास नहीं था उन्हें आवास दिया, फ्री शौचालय, फ्री गैस कनेक्शन दिया और यदि किसी की तबियत खराब होती है तो उसके लिए 5 लाख तक फ्री इलाज की सुविधा दी जा रही है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बनने के बाद ही संभव हो पाया है कि 500 साल बाद और कई लोगों की कुर्बानी के बाद आज राम मंदिर बन पाया है तथा जम्मू कश्मीर में धारा 370 को लेकर विपक्षी पार्टियां लोगों को डराने का काम करती थी, लेकिन जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धारा 370 हटाई तो जम्मू कश्मीर में आज लोग शांति से रह रहे हैं।

See also  प्रतियोगी परीक्षाओं में हो रही गड़बड़ी और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ को लेकर कांग्रेस ने जताई नाराजगी, सरकार पर साधा निशाना