14 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

चारधाम यात्रा की व्यवस्था पर फोकस

चारधाम यात्रा की व्यवस्था पर फोकस

गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में तीर्थयात्री सुव्यवस्थित तरीके से दर्शन कर रहे हैं। भीड प्रबंधन व ट्रैफिक के सुचारू संचालन हेतु यमुनोत्री मार्ग पर वाहनों को चिन्हित स्थानों पर कुछ समय के लिए रोकने के बाद नियंत्रित तरीके से आगे की यात्रा के लिए रवाना किया जा रहा है।गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुजनों के आगमन का सिलसिला शुरू हो गया है। जिसको देखते हुए प्रशासन एवं पुलिस के द्वारा भीड़ प्रबंधन तथा ट्रैफिक संचालन के लिए चरम यात्राकाल के दिवसों हेतु तय किए गए प्रबंध यात्रा के पहले दिन से ही लागू कर दिए हैं।

See also  त्रिवेंद्र रावत ने दिल्ली में सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा

यमुनोत्री धाम में बड़ी संख्या में यात्रियों के पहुँचने के कारण श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा के लिए यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही को रेगुलेट करने के साथ ही जानकीच‌ट्टी से यमुनोत्री पैदल मार्ग पर डडी-कंडी व घोड़े खच्चरों को रोटेशन के अनुसार चलाया जा रहा है। इसके साथ ही यमुनोत्री पैदल मार्ग पर अत्यधिक भीड़ हेतु बनाये गए वैकल्पिक वनमार्ग को भी पहले ही दिन से ही घोड़े-खच्चरों की एकतरफा जाने के लिए उपयोग में लाया गया है। इन प्रबंधों के चलते यमुनोत्री पैदल मार्ग श्रद्धालुओं की आवाजाही सुव्यवस्थित और सुचारू बनी हुई है।

See also  14 से 17 अगस्त तक मौसम विभाग का अलर्ट
Ad 2