14 March 2025

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

केदारनाथ यात्रा पर पुलिस का फोकस

केदारनाथ यात्रा पर पुलिस का फोकस

केदारनाथ धाम यात्रा में अत्यधिक संख्या में श्रद्धालुगण आ रहे हैं। पहले आठ दिनों की यात्रा में तकरीबन सवा दो लाख से अधिक श्रद्धालु केदारनाथ धाम पहुंच गये हैं। इस बार की यात्रा में अत्यधिक संख्या में यात्री वाहनों का आगमन हो रहा है। देर रात्रि को जनपद के सम्पूर्ण यात्रा मार्ग का पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण कर वाहनों की निकासी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

आज पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग डॉ0 विशाखा अशोक भदाणे ने पुनः जवाड़ी बाईपास पहुंचकर आ रहे यात्री वाहनों की स्थिति का जायजा लिया गया। उनके द्वारा ड्यूटी पर नियुक्त कार्मिकों को निर्देश दिये गये कि जनपद क्षेत्र में आ रहे बद्रीनाथ जाने वाले वाहनों को तुरन्त जाने दिये जाने के निर्देश दिये गये। जनपद क्षेत्रान्तर्गत के केदारनाथ धाम जाने वाले हाईवे पर अत्यधिक संख्या में यात्री वाहनों को दबाव बढ़ा हुआ है। ऐसे में सोनप्रयाग व सीतापुर की तरफ से वापस आने वाले वाहनो के सापेक्ष नीचे से वाहन आगे को भेजे जा रहे हैं। जनपद के जवाड़ी बाईपास चौकी सहित बीच के स्थानों तिलवाड़ा, अगस्यमुनि, स्यालसौड़, काकड़ागाड़, नारायणकोटि, फाटा, शेरसी इत्यादि से वाहनों को धीरे-धीरे आगे भेजा जा रहा है। ऐसे मे इन बिन्दुओं पर श्रद्धालुओं को कुछ देर के लिए इन्तजार कराते हुए आगे भेजा जा रहा है।

See also  देहरादून में तेज रफ्तार कार का कहर 4 लोगों की मौत 2 घायल

ट्रैफिक प्लान को लेकर यात्रियों से बात

पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने जवाड़ी बाईपास पर आये श्रद्धालुओं से सौम्य व्यवहार करते हुए वार्ता कर जनपद के यातायात की स्थिति बताते हुये यात्रियों को सहयोग करने की अपील करने के निर्देश दिये गये। यह भी निर्देश दिये गये कि जनपद के अन्य थानों से उचित समन्वय बनाते हुए आगे की क्षमता के अनुसार वाहनों को धीरे-धीरे आगे छोड़ने के निर्देश दिये गये। इसके अतिरिक्त ड्यूटी पर नियुक्त पुलिस जवानों को आवश्यकतानुसार पानी, जूस इत्यादि की व्यवस्था कराये जाने तथा उपलब्ध पुलिस बल की रोटेशनवार ड्यूटी लगाये जाने के निर्देश दिये गये। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा दिन-रात एक करके जनपद की यातायात व्यवस्था की स्वयं समीक्षा कर प्रत्येक ड्यूटी प्वाइंट पर पहुंचकर उपस्थित जवानों को भली-भांति ब्रीफ कर उनका मनोबल बढ़ाया जा रहा है। उन्होने सभी पुलिस कार्मिकों को निर्देश दिये हैं कि वे अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें व तन्मयता के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन करें।