24 June 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

चारधाम यात्रा को लेकर उत्साह

चारधाम यात्रा को लेकर उत्साह

यमुनोत्री और गंगोत्री धाम की तीर्थयात्रा पर आए तीर्थयात्रियों के बीच देवभूमि में अतिथि देवो भव का संदेश जा रहा है। ट्रैफिक दबाव और भारी भीड़ जुटने पर भी तीर्थयात्रियों को असुविधा न हो, इसके लिए पुलिस-प्रशासन अलर्ट है।पुलिस-प्रशासन कदम-कदम पर देवदूत की भूमिका में नजर आ रहे हैं। पहली बार ऐसा देखने को मिल रहा है कि तीर्थयात्रियों को यात्रा रूट पर हरसंभव मदद दी जा रही है। तीर्थयात्री भी पुलिस-प्रशासन की मदद की मुक्तकंठ से तारीफ करते दिख रहे हैं। चारधाम यात्रा में इस बार भारी भीड़ उमड़ी है। यमुनोत्री और गंगोत्री धाम में भी क्षमता से ज्यादा तीर्थयात्री पहुंच रहे हैं। इससे सड़क और पैदल मार्ग से लेकर धाम तक दबाव बढ़ा तो पुलिस-प्रशासन ने यात्रियों के लिए अतिरिक्त सुविधाएं भी मुहैया करवाई हैं। इससे यात्रा सुचारू और सुव्यवस्थित चल रही है। खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी यमुनोत्री धाम के बड़कोट में यात्रा रूट पर उतरकर तीर्थयात्रियों से फीडबैक ले चुके हैं।

See also  BJP के सभी मोर्चों की बैठक, 2027 चुनाव को लेकर मंथन

श्रद्धांलुओं ने की व्यवस्था की तारीफ

रिकॉर्ड संख्या में यात्रियों के पहुंचने के बावजूद शासन-प्रशासन द्वारा किए इंतजामों की तीर्थयात्रियों द्वारा व्यापक सराहना की जा रही है। मुंबई से आई शीतल चौधरी ने बताया कि वह यमुनोत्री यात्रा पर आई हैं। उन्होंने बताया कि भारी भीड़ के बीच पहाड़ों में सुव्यवस्थित ट्रैफिक व्यवस्था है। हर कदम पर दिन-रात मदद के लिए तत्पर पुलिस-प्रशासन के लोगों ने उन्हें बेहद प्रभावित किया है। काशी से आए योगेंद्र कुमार ने कहा कि वह गंगा जी के दर्शन को आए हैं। गंगोत्री आने तक किसी भी तरह की परेशानी नहीं हुई है। हरिद्वार से हर साल यात्री बस लेकर आने वाले फिरयाज ने बताया कि यात्रा में पिछले 20 साल से आ रहा हूं।

See also  हरि सेवा आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान और यज्ञ में शामिल हुए सीएम धामी

लेकिन इस बार जो भीड़ दिखी, वह कभी नहीं दिखी। यमुनोत्री रूट पर वाहनों का दबाव तो बढ़ा है, लेकिन व्यवस्थित ट्रैफिक को लेकर प्लान तारीफ के काबिल है। उन्होंने कहा कि होल्डिंग प्वाइंट से व्यवस्था नियंत्रित व सुचारू हुई है। भोपाल निवासी योगेश श्रीवास्तव ने बताया कि यात्रा मार्ग पर खाने, रहने, पानी और मेडिकल व्यवस्था मिल रही है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन और सरकार की व्यवस्थाओं को बड़ा मददगार बताया है। उन्होंने कहा कि व्यवस्थित तीर्थयात्रा के लिए प्रशासन की व्यवस्थाएं बहुत अच्छी हैं। इसी तरह, यमुनोत्री और गंगोत्री आने वाले तीर्थयात्रियों ने भी व्यवस्थाओं की तारीफ की है।

See also  सीएम धामी ने उत्तराखंड आने वाले सभी श्रद्धालुओं और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का दिया निर्देश