14 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

मुख्य सचिव ने की महत्वपूर्ण बैठक

मुख्य सचिव ने की महत्वपूर्ण बैठक

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में स्वास्थ्य एवं पर्यटन विभाग की बैठक की। इस दौरान ने उन्होंने अधिकारियों को चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को अपनी मेडिकल हिस्ट्री की जानकारी रजिस्ट्रेशन के दौरान देने के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए ।मुख्य सचिव ने की महत्वपूर्ण बैठक सीएस ने जानकारी दी है कि चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने हेतु स्वास्थ्य विभाग, विश फाउण्डेशन तथा हंस फाउण्डेशन ने ई-स्वास्थ्य धाम एप की शुरूआत की है।

स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सतर्कता

ई-स्वास्थ्य धाम एप पर सभी श्रद्धालुओं को अपना स्वास्थ्य डाटा अपलोड करना है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जगह-जगह पर श्रद्धालुओं की हेल्थ स्क्रीनिंग की जाएगी। इन स्क्रीनिग पॉइन्ट्स पर स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों के साथ ही हंस एवं विश फाउण्डेशन के चिकित्सक भी मौजूद रहेंगे। मुख्य सचिव ने कहा कि यदि श्रद्धालुओं द्वारा अपनी बिल्कुल सही मेडिकल हिस्ट्री रजिस्ट्रेशन के दौरान उपलब्ध करवाई जाती है तो इससे प्रशासन को किसी भी आपातकाल के दौरान श्रद्धालुओं को चिकित्सा सहायता पहुंचाने में आसानी होगी।

See also  नीलकंठ महादेव कांवड़ यात्रा में तैनात पुलिसकर्मियों को पौड़ी पुलिस कप्तान ने किया सम्मानित

उन्होंने कहा कि प्रशासन श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम चारधाम यात्रा करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। बैठक में सचिव सचिन कुर्वे, अपर सचिव डा.अमनदीप कौर सहित अन्य अधिकारी एवं वर्चुअल माध्यम से जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।