पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत देहरादून में परेशान हो गए हैं। अब उन्होंने कहा है कि कुछ दिन के लिए या तो वो गांव चले जाएंगे या दिल्ली का रुख करेंगे। हरीश रावत के मुताबिक देहरादून की जिस डिफेंस कॉलोनी में वो रह रहे हैं वहां पानी का बड़ा संकट हो गया है और हर दिन टैंकर से पानी का इंतजाम करना पड़ रहा है। इसीलिए वो परेशान होकर देहरादून छोड़ने की सोच रहे हैं। 
मैं आजकल #डिफेंस_कॉलोनी में रहता हूं, बहुत ऑर्गेनाइज कॉलोनी है, जल संकट से त्रस्त हूं। लगभग प्रतिदिन पानी का टैंकर मंगाना पड़ रहा है। यदि जल संकट इसी तरीके से बरकरार रहा तो मुझे, जब तक देहरादून के अंदर जलापूर्ति नहीं सुधरती है तो तब तक या तो गांव जाना पड़ेगा या दिल्ली जाना पड़ेगा, बहुत कष्टदायक है प्रतिदिन टैंकर मंगाना।

More Stories
देहरादून में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
SSR को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी की राजनीतिक दलों के साथ बैठक
भरण-पोषण अनुदान योजना का नाम संशोधित कर मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान योजना कर दिया गया है