नगर निकायों में प्रशासकों का कार्यकाल बढ़ाए जाने को लेकर कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। धस्माना ने कहा कि 5 साल ढींगा मस्ती व भ्रष्टाचार में बिता कर जनता का विश्वास खो चुकी भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर चुनाव में हार के डर से घबरा कर चुनाव से भाग खड़ी हुई है ।
उन्होंने कहा कि राजधानी देहरादून समेत राज्य के अधिकांश नगर निगम भाजपा के बहुमत वाले मेयर और बोर्ड के थे और पिछले पांच वर्षों के कार्यकाल में भाजपा के कब्जे वाले बोर्डों ने जनहित में कोई कार्य नहीं किए। नागरिक सुविधाओं के नाम पर भाजपाइयों ने जम कर भ्रष्टाचार किया जिसका जीता जागता उदाहरण देहरादून नगर निगम में हुए स्वच्छकार घोटाला है। धस्माना ने कहा कि राजधानी में स्मार्ट सिटी के अध्यक्ष नगर निगम के मेयर थे और स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में कई सौ करोड़ का घोटाला हुआ है जिसकी पोल इस बरसात में खुल जाएगी और तब भाजपा को निकाय चुनावों में उसका हिसाब देना होगा। धस्माना ने कहा कि निकाय चुनाव बार बार टालने से भाजपा की लोकतंत्र की सबसे पहली इकाई को कमजोर करने व जनता को उनके अधिकार से वंचित करने का प्रयास भी है।
More Stories
कपकोट में आपदा प्रभावितों से मिले नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, समस्याएं सुनीं
सीएम धामी ने किया स्वच्छोत्सव का उद्घाटन
सांसद त्रिवेंद्र रावत ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं