10 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

धस्माना ने बीजेपी सरकार पर बोला हमला

धस्माना ने बीजेपी सरकार पर बोला हमला

नगर निकायों में प्रशासकों का कार्यकाल बढ़ाए जाने को लेकर कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। धस्माना ने कहा कि 5 साल ढींगा मस्ती व भ्रष्टाचार में बिता कर जनता का विश्वास खो चुकी भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर चुनाव में हार के डर से घबरा कर चुनाव से भाग खड़ी हुई है । धस्माना ने बीजेपी सरकार पर बोला हमलाउन्होंने कहा कि राजधानी देहरादून समेत राज्य के अधिकांश नगर निगम भाजपा के बहुमत वाले मेयर और बोर्ड के थे और पिछले पांच वर्षों के कार्यकाल में भाजपा के कब्जे वाले बोर्डों ने जनहित में कोई कार्य नहीं किए। नागरिक सुविधाओं के नाम पर भाजपाइयों ने जम कर भ्रष्टाचार किया जिसका जीता जागता उदाहरण देहरादून नगर निगम में हुए स्वच्छकार घोटाला है। धस्माना ने कहा कि राजधानी में स्मार्ट सिटी के अध्यक्ष नगर निगम के मेयर थे और स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में कई सौ करोड़ का घोटाला हुआ है जिसकी पोल इस बरसात में खुल जाएगी और तब भाजपा को निकाय चुनावों में उसका हिसाब देना होगा। धस्माना ने कहा कि निकाय चुनाव बार बार टालने से भाजपा की लोकतंत्र की सबसे पहली इकाई को कमजोर करने व जनता को उनके अधिकार से वंचित करने का प्रयास भी है।

See also  सीआईआई उत्तराखण्ड इंडस्ट्रियल समिट एंड एक्सपो‌ में सीएम धामी ने की शिरकत