मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आदि कैलाश में आयोजित योग कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के पश्चात अपने पैतृक गांव हड़खोला, डीडीहाट पहुँचकर ग्रामवासियों से भेंट की। इस अवसर उन्होंने ग्रामवासियों के साथ वृक्षारोपण भी किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड की संस्कृति, धरोहर और परंपरा आज भी हमारे गावों में देखी जा सकती है, पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन की धारा यहीं से बहती है। उन्होंने कहा कि गांव आना सदैव मन-मस्तिष्क को सुख प्रदान करने वाला होता है और भूली बिसरी स्मृतियों को जीवंत कर देता है।

More Stories
मुख्य सचिव ने सौंग और जमरानी बांध परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की
युवा कल्याण की दिशा में सरकार ने क्या कदम उठाए
कृषि और उद्यान के क्षेत्र में सरकार ने तेजी से आगे बढ़ाए कदम