मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आदि कैलाश से लौटते समय हिमालय की तलहटी में स्थित कुटी गांव में स्थानीय लोगों से भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारी डबल इंजन सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन एवं तीर्थाटन का सुनियोजित विकास कर रही है,
जिसके परिणामस्वरूप अब सीमांत क्षेत्रों में भी अभूतपूर्व रूप से पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं का आवागमन बढ़ा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुंजी, कुटी, नाभीढाँग जैसे अनेक गावों में बड़ी संख्या में बने होमस्टे स्थानीय लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि भविष्य में यह स्थान धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन के क्षेत्र में आगे बढ़ ‘समृद्ध उत्तराखण्ड’ के संकल्प को साकार करने में मददगार साबित होगा।

More Stories
राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर कांग्रेस ने खोला मोर्चा, राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने की बड़ी मांग, बीजेपी की नीयत पर उठाए सवाल
प्रतियोगी परीक्षाओं में हो रही गड़बड़ी और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ को लेकर कांग्रेस ने जताई नाराजगी, सरकार पर साधा निशाना
सचिवालय समिति की बैठक में अहम मुद्दों पर चर्चा