सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा ने आज उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के आईटी पार्क स्थित नवीन भवन में स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ;कंट्रोल रूमद्ध का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। बता दें कि सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा के निर्देशानुसार यूएसडीएमए स्थित कंट्रोल रूम में राज्य में स्थित सभी बांध परियोजनाओं के शैडो कंट्रोल स्थापित करने की कवायद शुरू हो गई है।
यूजेवीएनएल के डाकपत्थर बैराज के अधिशासी अभियंता राजकुमार के निर्देशन में एसईओसी में सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. सिन्हा की उपस्थिति में शैडो कंट्रोल स्थापित करने की टेस्टिंग की गई। राजकुमार ने बताया कि टेस्टिंग सफल रही और यूएसडीएमए से कमांड मिलते ही डाकपत्थर बैराज के नियंत्रणाधीन सायरन बज उठा। उन्होंने बताया कि जल्द इसे कंट्रोल रूम में स्थापित कर दिया जाएगा। इस दौरान सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. सिन्हा ने सभी बांध परियोजनाओं को निर्देश दिए कि सभी तय समय के भीतर अपने-अपने शैडो कंट्रोल यूएसडीएमए के एसईओसी में स्थापित कर दें। बता दें कि यदि किन्हीं कारणों से बांध परियोजनाओं के नियंत्रणाधीन कंट्रोल रूम से खतरे का सायरन नहीं बजा तो उसे यूएसडीएमए के कंट्रोल रूम से बजाया जा सकेगा। वहीं इस दौरान डॉ. सिन्हा ने मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तावित यूएसडीएमए के नए भवन के शुभारंभ कार्यक्रम को लेकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस दौरान अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रशासन आनंद स्वरूप, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रियान्वयन राजकुमार नेगी, संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी मो0 ओबैदुल्लाह अंसारी आदि मौजूद थे।

More Stories
ललित मोहन जोशी के नाम रही मुवानी महोत्सव की आखिरी शाम, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और विधायक बिशन सिंह चुफाल भी हुए शामिल
भारत स्काउट एवं गाइड के स्थापना दिवस पर संस्था के उत्तराखण्ड प्रतिनिधिमंडल ने सीएम धामी से की मुलाकात
जवानों के साथ दीपावली मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम धामी