13 March 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

धरने के साथ पर्यावरण संरक्षण

धरने के साथ पर्यावरण संरक्षण

संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर किया जा रहा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन नैनीताल व देहरादून मैं आज भी जारी रहा। संयुक्त कर्मचारी महासंघ द्वारा हरेला सप्ताह के तहत आज सुखताल झील परिसर में विभिन्न प्रजाति के सैकड़ों पौधे लगाए । महासंघ के अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी ने बताया कि अब निगम के कर्मचारी देहरादून में आंदोलन करेंगे। कल सैकड़ो कर्मचारी देहरादून जाकर गढ़वाल मंडल विकास निगम कार्यालय में गढ़वाल मंडल विकास निगम के कर्मचारियों के साथ धरना प्रदर्शन करेंगे। साथ ही राज्य निगम अधिकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर किए जा रहे एक दिवसीय सांकेतिकधरना प्रदर्शन में भी शामिल होंगे। आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में महामंत्री कंचन चंदोला रमेश कप कोटी गौतम कुमार पीतांबर दुमका महेश कुमार गणेश चनियाल महेश चंद्र पदम सिंह वेद प्रकाश सहित विभिन्न जनपदों से आए कर्मचारी उपस्थित रहे।

See also  रसोई गैस के मुद्दे पर उत्तराखंड महिला कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना