उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल को आलाकमान ने नई जिम्मेदारी सौंपी है। गोदियाल को राजस्थान चुनाव के लिए बनाई गई स्क्रीनिंग कमेटी का सदस्य बनाया गया है। तीन सदस्यों की कमेटी में गोदियाल को मौका मिला है। स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई बनाए गए हैं। गणेश गोदियाल 2022 चुनाव के बाद अध्यक्ष पद से हटा दिए गए थे। हालांकि उनका कार्यकाल बेहद कम रहा था मगर हार की वजह से आलाकमान ने इस्तीफा मांग लिया था। गणेश गोदियाल बेबाक नेता के तौर पर जाने जाते हैं। तेज तर्रार होने के साथ साथ मुद्दों पर अच्छी पकड़ भी रखते हैं। लिहाजा आलाकमान ने गणेश गोदियाल पर भरोसा जताया है और भविष्य की लीडरशिप के लिहाज से भी संकेत दिए हैं।


More Stories
देहरादून में कांग्रेस का प्रदर्शन, गोदियाल बोले 2027 में बीजेपी की सत्ता से विदाई तय
टिहरी झील को बनाया जाएगा ग्लोबल डेस्टिनेशन
उत्तराखंड पुलिस फिर चलाएगी वेरिफिकेशन ड्राइव, कानून व्यवस्था के मद्देनजर फैसला