27 March 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

मलिन बस्तियों का चिन्हीकरण पूरा

मलिन बस्तियों का चिन्हीकरण पूरा

चमोली में मलिन बस्तियों के सुधार के लिए नगर निकायों में चिन्हीकरण के साथ सर्वेक्षण का कार्य पूरा कर लिया गया है। जिले की नगर पालिका जोशीमठ, कर्णप्रयाग, गौचर, गोपेश्वर और नंदप्रयाग में 10 मलिन बस्तियां चिन्हित की गई है। शनिवार को जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने मलिन बस्तियों के सर्वेक्षण कार्यो की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मलिन बस्तियों का सत्यापन और श्रेणीवार वर्गीकृत करते हुए शीघ्र इसका प्रस्ताव शासन को उपलब्ध कराया जाए। ताकि मलिन बस्तियों में निवासरत परिवारों के जीवन स्तर में सुधार, मलिन बस्तियों के विनियमितीकरण और पुनर्वास हेतु कार्य योजना तैयार की जा सके।

See also  शहरी विकास विभाग में स्ट्रक्चरल डेवलपमेंट को लेकर अहम फैसला