पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने एक बार फिर गैरसैंण कूच का ऐलान किया है। साथ ही धरना देने की बात भी कही है। हरीश रावत 21 अगस्त को गैरसैंण जाएंगे इसी दौरान वहां विधानसभा का सत्र होना है। हरीश रावत ने कहा है आप जब कभी ऋषिकेश से बद्रीनाथ की ओर और उधर #गैरसैंण की ओर प्रस्थान करते होंगे तो बड़े-बड़े बोर्ड लगे हैं “उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण”! अब जिस दिन विधानसभा का सत्र शुरू होगा मैं उस दिन गैरसैंण में
#ग्रीष्मकालीन_राजधानी का #चिन्ह खोजने के लिए जाऊंगा, पहले गैरसैंण में स्थापित महावीर चन्द्र सिंह गढ़वाली जी की मूर्ति पर #उपवास रखूंगा, उसके बाद ग्रीष्म कालीन राजधानी का चिन्ह ढूंढूंगा।

More Stories
सर्राफ मंडल देहरादून की प्रदर्शनी में शामिल हुए सीएम धामी
सैन्य धाम के मुद्दे पर उत्तराखंड में सियासत गर्म, कांग्रेस ने मांगा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का इस्तीफा, उठाए गंभीर सवाल
डीएम चंपावत ने आपदा कंट्रोल रूम का जायजा लिया