13 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

इस पुलिस अफसर को मिलेगा सराहनीय सेवा पदक

इस पुलिस अफसर को मिलेगा सराहनीय सेवा पदक

डीजीपी उत्तराखण्ड द्वारा स्वतंत्रता दिवस-2024 के अवसर पर उत्तराखण्ड पुलिस में कार्यरत अधिकारियों और कार्मिकों को  मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक एवं उत्कृष्ट/सराहनीय सेवा सम्मान पदक प्रदान किये जाने की घोषणा की गयी है।

सम्मानित होने वाले अधिकारी/कार्मिकों में रुद्रप्रयाग में नियुक्त पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल को आगामी 15 अगस्त 2024 (स्वतंत्रता दिवस-2024) के अवसर पर उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय में उत्कृष्ट सेवा के लिए (सेवा आधार पर) उत्कृष्ट सेवा सम्मान पदक  से सम्मानित किया जायेगा।इस पुलिस अफसर को मिलेगा सराहनीय सेवा पदक

पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग डॉ0 विशाखा अशोक भदाणे सहित जनपद के समस्त पुलिस बल ने सम्मानित होने जा रहे पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग को बधाई दी है। पुलिस उपाधीक्षक को मिलने वाला सम्मान सम्पूर्ण जनपद के लिए एक गौरव का क्षण है तथा इससे जनपद में नियुक्त अन्य पुलिस कार्मिक कार्मिक भी प्रोत्साहित एवं प्रेरित होंगे।

See also  सरकारी मशीनरी के गलत इस्तेमाल का मुद्दा गर्माया, कांग्रेस ने सरकार का पुतला फूंक कर जताया विरोध