डीजीपी उत्तराखण्ड द्वारा स्वतंत्रता दिवस-2024 के अवसर पर उत्तराखण्ड पुलिस में कार्यरत अधिकारियों और कार्मिकों को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक एवं उत्कृष्ट/सराहनीय सेवा सम्मान पदक प्रदान किये जाने की घोषणा की गयी है।
सम्मानित होने वाले अधिकारी/कार्मिकों में रुद्रप्रयाग में नियुक्त पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल को आगामी 15 अगस्त 2024 (स्वतंत्रता दिवस-2024) के अवसर पर उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय में उत्कृष्ट सेवा के लिए (सेवा आधार पर) उत्कृष्ट सेवा सम्मान पदक से सम्मानित किया जायेगा।
पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग डॉ0 विशाखा अशोक भदाणे सहित जनपद के समस्त पुलिस बल ने सम्मानित होने जा रहे पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग को बधाई दी है। पुलिस उपाधीक्षक को मिलने वाला सम्मान सम्पूर्ण जनपद के लिए एक गौरव का क्षण है तथा इससे जनपद में नियुक्त अन्य पुलिस कार्मिक कार्मिक भी प्रोत्साहित एवं प्रेरित होंगे।

More Stories
हरि सेवा आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान और यज्ञ में शामिल हुए सीएम धामी
BJP के सभी मोर्चों की बैठक, 2027 चुनाव को लेकर मंथन
भूमि घोटालों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, उच्चस्तरीय जांच की मांग