21 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

राहुल को राहत, कांग्रेस में जश्न

राहुल को राहत, कांग्रेस में जश्न

राहुल गांधी को मोदी सरनेम केस में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने राहुल की सदस्यता बहाल करने का आदेश दिया है साथ ही दोषसिद्धि पर भी रोक लगा दी है। देश की सबसे बड़ी अदालत के फैसले से कांग्रेस उत्साहित है। उत्तराखंड में भी कांग्रेस नेताओं ने जश्न मनाया। देहरादून कांग्रेस दफ्तर में आतिशबाजी की गई और मिठाई भी बांटी गई।

 

 

करन माहरा बोले सत्यमेव जयते

उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि हम माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा राहुल गांधी को राहत देने वाले फैसले का स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की जीत हुई है और संविधान को बरकरार रखा गया है। करन माहरा ने कहा कि भाजपा की ओर से राहुल गांधी के खिलाफ लगातार किया जा रहा षड्यंत्र पूरी तरह से बेनकाब हो गया है। समय आ गया है कि हम विपक्षी नेताओं को लगातार टार्गेट करने के भाजपा के कदम को रोकें व लोगों द्वारा दिए गए जनादेश का सम्मान करें ।

See also  कैंट विधानसभा में कांग्रेस का परिवर्तन संकल्प सम्मेलन, नवीन जोशी ने टिकट के लिए की ओपन दावेदारी

महारा ने कहा की निचली अदालत के न्यायाधीश द्वारा अधिकतम सजा देने का कोई कारण नहीं बताया गया है, अंतिम फैसला आने तक दोषसिद्धी के आदेश पर रोक लगाने की जरूरत थी,इस आदेश से न केवल राहुल गांधी के सार्वजनिक जीवन में बने रहने का अधिकार प्रभावित हुआ बल्कि मतदाताओं का भी अपमान हुआ जिन्होंने उन्हें चुना था। उन्होेंने कहा कि निचली अदालत और हाई कोर्ट दोनों ने कागज के पुलिंदे भर दिए लेकिन इस पहलू को किसी ने नहीं देखा कि अधिकतम सजा क्यों दी जा रही है। महारा ने कहा कि राहुल गांधी ने कोई जघन्य अपराध नहीं किया था जिसके एवज में उनको इतनी भारी और बड़ी सजा सुनाई जाय।

See also  पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की उत्तराखंड वापसी, कांग्रेसियों ने जगह जगह किया स्वागत

करना माहरा ने कहा कि जिस तरह से केन्द्र सरकार ने लोकसभा में राहुल गांधी की आवाज को दबाने का काम किया गया वह शर्मशार करने वाला था जिसे दुनिया के लोगों ने देखा। उन्होंने कहा भाजपा सरकार ने देश के लोकतंत्र को तार-तार करने का काम किया। जिसका देश की सर्वोच्च न्यायालय ने कड़ा जबाव दिया है। उन्होेंने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपनी आवाज उठाने का अधिकार है, परन्तु भाजपा उस अधिकार को भी छीनना चाहती है। उन्होंने कहा कि आज का दिन उन सबके लिए खुशी का दिन है जो देश के संविधान एवं लोकतंत्र में विश्वास करते हैं।

See also  सीएम धामी ने आपदा राहत सेवा दल को दिखाई हरी झंडी, नेपाल में मदद के लिए भेजा

लोकतंत्र और संविधान की जीत

इस असवर पर सोशल मीडिया के राष्ट्रीय सचिव वैभव वालिया ने राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता के मामले में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिया गया निर्णय संविधान की रक्षा करने वाला है। उन्होंने कहा जब संविधान ही नही रहेगा तो देश मेें अराजकता को माहौल हो जायेगा।

भाजपा यही चाहती है। वालिया ने राहुल गांधी पर किए गए केस का सिलसिलेवार तरीके से तारीख दर तारीख क्रोनोलॉजिकल ऑर्डर में कब कब क्या हुआ उसके तथ्य प्रस्तुत किए।