मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज शासकीय आवास पर बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें पेरिस ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

लक्ष्य सेन ने पेरिस ओलंपिक पुरुष सिंगल्स बैडमिंटन में कांस्य पदक मैच तक पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने लक्ष्य सेन को उनकी आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आगामी खेलों में पूरे समर्पण से अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करें। राज्य सरकार और प्रदेश की जनता आपके साथ है।
इस अवसर पर लक्ष्य सेन की माताजी निर्मला सेन, पिताजी के.डी सेन तथा उत्तराखण्ड बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव बी.एस मनकोटी उपस्थित रहे।

More Stories
किच्छा में नगरपालिका चुनाव के दौरान बवाल, कांग्रेस ने राज्य निर्वाचन आयोग से की शिकायत, मतपेटियों की सुरक्षा का उठाया मुद्दा
जनगणना के दूसरे राउंड को लेकर पिथौरागढ़ में शुरू हुई ट्रेनिंग
डीएम पिथौरागढ़ ने किया निर्माणाधीन पार्किंग का निरीक्षण