गढ़वाल और पहाड़ की महिलाओं के लिए आपत्तिजनक शब्द कहने पर एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अरेस्ट करने की मांग करते हुए राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी की प्रदेश संगठन सचिव सुलोचना ईष्टवाल ने दी थाने मे तहरीर। गिरफ्तारी न होने पर दी व्यापक आंदोलन की चेतावनी इससे पहले राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं ने गाली देने वाले व्यक्ति के घर पर जाकर जमकर हंगामा भी किया। राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी की प्रदेश संगठन सचिव सुलोचना ईस्ट वाल ने कहा कि एक व्यक्ति जिसका नाम चंद्रकांत बताया जा रहा है। इस व्यक्ति ने फोन पर उत्तराखंड पहाड़ की महिलाओं को बेहद आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है, जिसकी ऑडियो रिकॉर्डिंग आपको भी दी जा रही है।
इससे उत्तराखंड के गढ़वाली पहाड़ी समुदाय के लोगों में बेहद आक्रोश है। जिस समुदाय से ये व्यक्ति आता है , उसके इस बयान से दो समुदायों के बीच हिंसा भड़काने का बेहद अंदेशा पैदा हो गया है। लोग बेहद आक्रोश में हैं। खास करके महिलाओं में आक्रोश है। राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस से मांग की है कि समय रहते तत्काल इस व्यक्ति को संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तार किया जाए और इसे तत्काल पुलिस कस्टडी में लिया जाए, अन्यथा इस बयान के बाद बड़ी अनहोनी घट सकती है, जिसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की ही होगी। प्रदर्शन कारियों में सुलोचना ईष्टवाल, द्रौपदी रावत, मंजू रावत, रजनी कुकरेती, शशि रावत, सुरेंद्र खाती, तंवर सिंह बिष्ट आदि तमाम महिलाए शामिल थीं।

More Stories
सीएम धामी ने जनजातीय समागम में की शिरकत
महेंद्र भट्ट के बयान पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य का पलटवार, कहा सवालों से से भागने वाली सरकार को बेनकाब करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी कांग्रेस
पिथौरागढ़ के जौलजीबी में 30 लीटर कच्ची शराब के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार