संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर आज 58वें दिन भी निगम कर्मचारियों ने निगम मुख्यालय नैनीताल में धरने से पूर्व महासंघ के महामंत्री कंचन चंदोला के नेतृत्व में केव गार्डन परिसर में बृहद स्तर पर पौधा रोपण व स्वच्छता कार्यक्रमचलाया।
महासंघ के अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी ने कहा कि कर्मचारियों की नियमितीकरण व वेतन बढ़ोतरी को लेकर सरकार पर दबाव बनाने के लिए पर्यावरण संरक्षण के तहत चलाए जा रहे आंदोलन के तीसरे चरण में निगम कर्मचारियों ने निगम की सभी इकाइयों के परिसर में वृहद स्तर पर विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया ।उन्होंने कहा कि 30 अगस्त से 5 सितंबर तक निगम के कर्मचारियों द्वारा 5000 पौधों का रोपण किया जाएगा ।उन्होंने कहा कि 3 जुलाई से अब तक 20000 से ज्यादा पौधों का रोपण किया जा चुका है। अब तीसरे चरण में पुनः निगम के कर्मचारी बृहद स्तर पर पौधारोपण कर रहे हैं। आज के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए महासंघ के उपाध्यक्ष पीतांबर दुमका गौतम कुमार रमेश कपकोटी सहित विभिन्न जनपदों के पदाधिकारी कार्यक्रम को सफल बना रहे हैं।
More Stories
पिथौरागढ़ के अफसरों पर भड़के विधायक हरीश धामी, सीएम और विधानसभा अध्यक्ष से की शिकायत
सचिव पेयजल ने देहरादून में क्षतिग्रस्त पाइपलाइन का किया निरीक्षण
मुख्य सचिव ने की सचिवालय में अहम बैठक