21 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

सोनिया आनंद रावत का आरुषि सुंदरियाल पर निशाना

सोनिया आनंद रावत का आरुषि सुंदरियाल पर निशाना

कांग्रेस नेता और  समाज सेविका सोनिया आनंद रावत ने आरूषि सुंदरियाल जो कि खुद को यूथ कांग्रेस का राष्ट्रीय प्रवक्ता बताती है के झूठ का पर्दाफाश करने की बात कही है । उन्होंने अपने बयान के साथ यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर की ओर से जारी एक पत्र और उनका वीडियो भी संलग्न किया है। जिसमें सुमित्तर भुल्लर के ने ये कहा है कि आरुषि सुंदरियाल जो कि खुद को युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता बता रही है झूठ है और इस नाम की कोई महिला यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद पर नहीं है । इस पर सोनिया ने कहा कि आरूषि सुंदरियाल ने षड्यंत्र के तहत सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए मेरे नाम का सहारा लिया क्योंकि वो जानती थी की मैंने बरसों की मेहनत और समाज की सेवा, अपने गायन से समाज में अपना नाम स्थापित किया है उसने मेरे नाम का सहारा लेकर अपनी पहचान बनाने की कोशिश की जो कि बहुत ही हल्की हरकत है उन्होंने कहा की इस प्रकार के झूठे लोगों का पर्दाफाश होना चाहिए जिससे समाज में एक अच्छा संदेश जा सके और इस प्रकार की पुनरावृत्ति ना हो सके ।

See also  देहरादून में ट्रैफिक मैनेजमेंट को लेकर कांग्रेस ने उठाए सवाल, SSP से की शिकायत, ज्ञापन के जरिए दिए अहम सुझाव