20 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

गढ़वाल में एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए बलूनी की पहल

गढ़वाल में एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए बलूनी की पहल

पौड़ी से सांसद और बीजेपी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से मुलाकात कर गढ़वाल लोक सभा के विभिन्न क्षेत्रों में हवाई सेवाओं के विस्तार के लिए एयर कनेक्टिविटी के लिए निवेदन किया। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने इस दिशा में जानकारी जुटा कर जल्द कार्यवाही का आश्वासन दिया।

सांसद अनिल बलूनी ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से आग्रह किया कि उड़ान योजना के तहत गढ़वाल लोक सभा क्षेत्र के रामनगर, लैंसडाउन, पौड़ी, गोपेश्वर और जोशीमठ को देहरादून से जोड़ने पर विचार किया जाए तथा गौचर (चमोली) हवाईअड्डे के आधुनिकीकरण में आ रही अड़चनों को भी दूर किया जाए ताकि इस क्षेत्र में एयर कनेक्टिविटी सुचारू रूप से चलती रहे।

See also  नवीनीकरण ऊर्जा में उत्तराखंड ने हासिल किया नया मुकाम

गढ़वाल सांसद ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से कहा कि भोगौलिक दृष्टि से गढ़वाल एक ऐसा लोक सभा है जिसमें 14 विधानसभाएं आती हैं और इसके कई क्षेत्र देश के दुर्गम इलाकों में शुमार होते हैं। प्राकृतिक आपदाओं के कारण इस लोक सभा क्षेत्र के कई इलाकों से संपर्क टूट जाता है। सड़क मार्ग अक्सर प्रभावित होता रहता है। इस के कारण यहां से पलायन की समस्या भी काफी बड़ी होती जा रही है। अतः ऐसे इलाकों में एयर कनेक्टिविटी की काफी जरूरत है।

गढ़वाल सांसद की मांग पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू जी ने सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए सभी मांगों पर जल्दी कार्यवाही का आश्वासन दिया।