उत्तराखंड के एक और वीर सपूत ने देश की रक्षा की खातिर सर्वोच्च बलिदान दिया है। जम्मू कश्मीर में तैनात भारतीय सेना का एक जवान प्रमोद डबराल शहीद हुए हैं। शहीद प्रमोद डबराल, भारतीय सेना की 2 गढ़वाल राइफल्स में तैनात थे।
शहीद प्रमोद मूल रूप से रूद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि क्षेत्र के ग्राम पंचायत जवाड़ी भरदार के रहने वाले थे। उनकी शहादत की खबर से जहां उनके परिवार में कोहराम मच गया है वहीं समूचे प्रदेश में भी शोक की लहर दौड़ गई है।

More Stories
नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान में तेजी
सतपाल महाराज के जन्मदिन पर आयोजित समारोह में शामिल हुए सीएम धामी
ज्योलिकोट में खराब पानी सप्लाई मुद्दे पर सीएम का एक्शन, जल संस्थान और पेयजल निगम के 6 अफसर सस्पेंड