25 November 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

महंगी बिजली के खिलाफ राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी का विरोध प्रदर्शन

महंगी बिजली के खिलाफ राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी का विरोध प्रदर्शन

देहरादून में आज राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने बिजली की बढ़ी हुई दरें वापस लिये जाने की मांग को लेकर ऊर्जा निगम मुख्यालय के समक्ष बड़ा विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षाकर्मियों ने पहले ही मुख्यालय के गेट बंद कर ताले लगा दिए । इस दौरान राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता उर्जा विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते रहे। उर्जा निगम के डायरेक्टर(ऑपरेशन) एम आर आर्य ने मौके पर आकर पार्टी कार्यकर्ताओं से वार्ता की और सभी मांगों पर समयबद्ध कार्यवाही का आश्वासन दिया। अपर तहसीलदार सुरेन्दर सिंह ने मौके पर आकर आंदोलन कर रहे पार्टी कार्यकर्ताओं से वार्ता की तमाम मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इस पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम अपर तहसीलदार के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया।

See also  IFFI में किया गया उत्तराखंड की फिल्म नीति और शूटिंग डेस्टिनेशन को लेकर डिस्कशन

इस दौरान राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव प्रसाद सेमवाल ने आरोप लगाया कि ऊर्जा विभाग बिजली चोरी और लाइनलॉस रोकने के मामले में असफल है और इसका खामियाजा सीधे आम उपभोक्ता को बढ़ी हुई बिजली की दरों को भुगतान कर चुकाना पड़ रहा है। प्रदेश संगठन सचिव सुलोचना ईष्टवाल ने बिजली की बढ़ी दरें वापस लिए जाने की मांग करते हुए कहा कि ऊर्जा प्रदेश में यह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि राज्य में प्रिपेड मीटर लगाए जा रहे हैं ऐसे में विद्युत उपभोक्ताओं से कनेक्शन के दौरान सिक्योरिटी लिया जाना बिल्कुल गलत है। जो पुराने उपभोक्ता हैं, उनकी सिक्योरिटी प्रीपेड मीटर लगने के बाद या तो वापस की जाए या फिर आगामी बिजली के बिलों में ही एडजेस्ट की जाए।

See also  जल प्रदूषण रोकने के लिए उत्तराखंड में उठाए जा रहे अहम कदम

वहीं पार्टी की यमकेश्वर महिला प्रकोष्ठ प्रभारी द्रौपदी रावत ने कहा कि हद तो ये हो गयी है कि ऊर्जा निगम के द्वारा इतनी रकम वसूलने के बाद भी उपभक्ताओं को बिलों के नाम पर खाली कागज पकड़ा दिया जा रहा है, जिसमे ना रकम दिख रही है और न ही जो अलग चार्जेज लगाये गए है उनका पता चल रहा है।

वहीं राष्ट्रवादी रीजिनल पार्टी की महिला प्रकोष्ठ महानगर अध्यक्षा शशि रावत ने कहा की हमारी पार्टी जनमुद्दों को उठाने और जनता को उनका हक दिलाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी। दयाराम मनोड़ी ने कहा कि यदि बिजली के बिलों में और बढ़ोतरी जारी रही या फिर सिक्योरिटी यूं ही ली जाती रही तो फिर ऊर्जा निगम के खिलाफ राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी को मजबूरन आम उपभोक्ताओं के साथ सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा और इसकी समस्त जिम्मेदारी ऊर्जा विभाग की होगी

See also  भ्रष्टाचार पर धामी सरकार की जीरो टॉलरेंस वाली नीति

प्रदर्शन मे जगदम्बा बिष्ट ,‌ शशी रावत ,ऋषिका चौहान, द्रौपदी रावत , रजनी कुकरेती , गीता बिष्ट , दीपा राणा, शान्ति चौहान , रिंकी कुकरेती , रेनू नवानी, प्रियंका रावत, कुशुम , लीला देवी ,हंसी देवी, यशोदा देवी ,गुडी देवी, राजेन्द्र गुसांई, सुरेन्द्र चौहान, दयाराम मनौड़ी, शिवसिहं भैराटी, सोभित भद्री आदि दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।