उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट बैठक सचिवालय में हुई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी , कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा इस कैबिनेट बैठक में वर्चुअल माध्यम से जुड़े। कैबिनेट बैठक में मंत्रिमंडल द्वारा तीन अहम विषयों पर चर्चा हुई। सबसे पहले वन विभाग के वर्क चार्ज कर्मचारियों के मामले में कैबिनेट के द्वारा सब कमेटी बनाने का निर्णय लिया गया है.. जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उप समिति बनाने के लिए अधिकृत किया गया।
आपको बता दे कि सुप्रीम कोर्ट में 24 सितंबर को वर्क चार्ज कर्मचारियों से जुड़े एक मामले में सुनवाई होनी है .. जिसमें सुप्रीम कोर्ट में 24 सितंबर को सरकार को कैबिनेट नोट के साथ प्रस्तुत होने के लिए निर्देशित किया है।
कैबिनेट मंत्री सुबोध दुनिया ने कहा कि चार धाम यात्रा फिर से अपने स्वरूप पर लौट रही है इसलिए यात्रा प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए इस कैबिनेट बैठक में मंथन कियागया। साथ ही 16वें फाइनेंस कमिशन के उत्तराखंड में होने वाले दौरे को लेकर भी विचार विमर्श किया गया।

More Stories
नारी शक्ति वंदन के समर्थन में देहरादून में बीजेपी की बाइक रैली, दीप्ति रावत ने कहा आधी आबादी को अधिकार दिलाने का उत्सव
सीबीएसई दसवीं बोर्ड में देहरादून के इस स्कूल के बच्चों का कमाल, मैनेजमेंट ने स्टूडेंट्स और स्टाफ की सराहना की
सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत मिली और मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर जाकर लिया एक्शन