21 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

चमोली में UK GAMS की समीक्षा बैठक

चमोली में UK GAMS की समीक्षा बैठक

जिलाधिकारी चमोली गौरव कुमार ने जिला सभागार गोपेश्वर में UK-GAMS (उत्तराखंड गवर्नमेंट एसेट्स मैनेजमेंट सिस्टम) की समीक्षा बैठक लेते हुए अधिकारियों को जिले में सरकारी भूमि एवं अन्य सरकारी परिसंपत्तियों की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि एवं परिसंपत्तियां जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण परिसंपत्तियां हैं, इसलिए इनके संरक्षण एवं अतिक्रमण की रोकथाम के लिए अधिकारी नियमित रूप से मॉनिटरिंग करें और किसी भी प्रकार की अनियमितता सामने आने पर तत्काल नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें। चमोली में UK GAMS की समीक्षा बैठक

जिलाधिकारी ने कहा कि UK-GAMS पोर्टल पर प्रदर्शित होने वाले प्रत्येक अलर्ट को गंभीरता से लेते हुए उसकी जांच एवं सत्यापन किया जाए। संबंधित अधिकारी मौके पर जाकर यह सुनिश्चित करें कि अलर्ट किस सरकारी भूमि अथवा परिसंपत्ति से संबंधित है और वर्तमान में उसकी वास्तविक स्थिति क्या है। उन्होंने अपर जिलाधिकारी को पोर्टल पर प्राप्त अलर्ट एवं की गई कार्रवाई की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए।

See also  पिथौरागढ़ में डीएम का जनता दरबार, 70 शिकायतें मिलीं, जल्द समाधान का निर्देश

उन्होंने कहा कि प्रत्येक अलर्ट की जांच के बाद उसकी अद्यतन स्थिति पोर्टल पर अनिवार्य रूप से दर्ज की जाए, ताकि सरकारी भूमि एवं परिसंपत्तियों से संबंधित सूचनाओं का सटीक, पारदर्शी एवं अद्यतन रिकॉर्ड उपलब्ध रहे। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि यदि मौके पर जांच के दौरान सरकारी भूमि पर अतिक्रमण, भूमि उपयोग में परिवर्तन अथवा किसी अन्य प्रकार की अनियमितता पाई जाती है, तो संबंधित प्रकरण में नियमानुसार तत्काल आवश्यक कार्रवाई करते हुए उसकी जानकारी भी पोर्टल पर अपडेट की जाए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, उपजिलाधिकारी राज कुमार पांडे, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव पाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

See also  देहरादून में 50 लाख रुपये की हेरोइन के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, स्टूडेंट्स को सप्लाई करते थे नशीले पदार्थ