21 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

पिथौरागढ़ में डीएम का जनता दरबार, 70 शिकायतें मिलीं, जल्द समाधान का निर्देश

पिथौरागढ़ में डीएम का जनता दरबार, 70 शिकायतें मिलीं, जल्द समाधान का निर्देश

जिलाधिकारी पिथौरागढ़ आशीष भटगांई की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को बारी-बारी से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में सड़क, राशन कार्ड, जलापूर्ति, रोजगार सृजन सहित विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 70 प्रकरण प्राप्त हुए। जिलाधिकारी ने सभी शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रकरण का नियमानुसार परीक्षण कर प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। पिथौरागढ़ में डीएम का जनता दरबार, 70 शिकायतें मिलीं, जल्द समाधान का निर्देश

जिलाधिकारी ने कहा कि आमजन की समस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। पात्र व्यक्तियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्राथमिकता के साथ उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण के उपरांत संबंधित शिकायतकर्ता को की गई कार्रवाई की जानकारी अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाए।

See also  देहरादून में 50 लाख रुपये की हेरोइन के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, स्टूडेंट्स को सप्लाई करते थे नशीले पदार्थ

जन सुनवाई के पश्चात जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण करने एवं सभी कार्यालयों में ई ऑफिस प्रणाली को नियमित रूप से संचालित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान अपर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।