11 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

सीएम पुष्कर धामी ने सुनी लोगों की समस्या

सीएम पुष्कर धामी ने सुनी लोगों की समस्या

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में आज अपने निजी आवास नगला तराई में जनता की समस्याओं को सुना व संबंधित अधिकारियों को समाधान हेतु आवश्यक दिशा- निर्देश दिए।

इसके उपरांत मुख्यमंत्री मेलाघाट पहुंचकर पूर्व जिला पंचायत सदस्य कृष्ण पाल ऊर्फ कन्हैया के निधन पर उनके आवास पर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की व परिजनों को ढांढ़स बंधाया। उन्होंने दिवंगत की आत्म शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

इस अवसर पर दर्जा राज्य मंत्री अनिल कपूर डब्बू, रमेश चंद जोशी, जिलाधिकारी उदय राज सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, अपर जिलाधिकारी पंकज उपध्याय मौजूद थे।

See also  कानून व्यवस्था पर सवाल, गरिमा दसौनी का सरकार पर हमला