मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में आज अपने निजी आवास नगला तराई में जनता की समस्याओं को सुना व संबंधित अधिकारियों को समाधान हेतु आवश्यक दिशा- निर्देश दिए।

इसके उपरांत मुख्यमंत्री मेलाघाट पहुंचकर पूर्व जिला पंचायत सदस्य कृष्ण पाल ऊर्फ कन्हैया के निधन पर उनके आवास पर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की व परिजनों को ढांढ़स बंधाया। उन्होंने दिवंगत की आत्म शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
इस अवसर पर दर्जा राज्य मंत्री अनिल कपूर डब्बू, रमेश चंद जोशी, जिलाधिकारी उदय राज सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, अपर जिलाधिकारी पंकज उपध्याय मौजूद थे।

More Stories
उत्तराखंड एसटीएफ ने नकली दवाइयों के सिंडिकेट पर कसी नकेल
सोमनाथ के दर्शन कर लौटा उत्तराखंड के श्रद्धालुओं का दल
नारायणबगड़ के रामलाल मर्डर केस की जांच की मांग को लेकर एसपी चमोली को दिया ज्ञापन